Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उमरिया में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र का हुआ उद्घाटन

Published on: 14-09-2023

उमरिया में एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र का हुआ उद्घाटन

    बस्ती। विकास क्षेत्र बहादुरपुर के उमरिया चौराहे पर वृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन शाखा प्रबंधक पोखरनी धर्मेन्द्र सिंह की उपस्थिति में थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह नें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अब स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र खुल जाने से लोगों को अपने गांव के पास ही बैंक से मिलने वाली सारी सुविधाएं सरलता पूर्वक मिलेंगी। प्रायः बैंक में होने वाली भीड़ के कारण ग्राहकों के समय का नुकसान हो जाता है। इस केन्द्र के खुल जानें से समय के साथ ही साथ अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंक का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।

इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक ग्राहकों की सेवा में सदैव तत्पर है। कहा कि ग्राहकों को और बेहतर सेवा मिले इसके लिए इस केंद्र को खोला गया है। कहा कि ग्राहक दस हजार रुपये तक जमा व निकासी इस केंद्र के माध्यम से अब कर सकते हैं।

ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक सुशील कुमार मिश्र ने उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के ग्राहकों को अब भारतीय स्टेट बैंक से प्रदत्त सभी सुविधाएं सरलता से मिलती रहेगी।

इस मौके पर पंडित गौरव पाण्डेय, दुर्गेश कुमार ओझा, सोनू दूबे, राम कृपाल दूबे, बीके लाल, अमरजीत यादव, श्रीकांत मिश्र, रामजी पाण्डेय, संजय चौरसिया, ग्राम प्रधान अखिलेश सिंह, राजदेव, शिव पूजन, करुणेश मिश्र, अनिल कुमार, राम अवतार, विश्वम्भर नाथ दूबे, अरविन्द कुमार पाण्डेय, रोशन अली, संजय कुमार ओझा, आनंद सिंह सोनू, राजेश ओझा, शिवमूर्ति ओझा, जयशंकर मिश्र, जेसी यादव, विजयश्याम पाण्डेय, जयशंकर पाण्डेय, अतुल मिश्र, राकेश पाण्डेय, गुलाब श्रीवास्तव, ओमकार पाण्डेय, श्रीलाल दूबे के साथ ही बड़ी संख्या मे स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel