Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: कृषि रक्षा इकाई में किया गया किसान मेले का भव्य आयोजन

Published on: 11-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ी करण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकासखंड स्तरीय कृषि निवेश मेला रवि वर्ष 2024 का आयोजन कृषि रक्षा इकाई परिसर महराजगंज में किया गया। जिसमें सैकड़ों किसानों ने पहुंचकर मेले में कृषि संबंधित जानकारियां ली तो वही कृषि मेले में किसानों को निशुल्क 01 किलो सरसों बीज वितरित किया गया।

बताते चले की पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत आज दिन सोमवार को कृषि रक्षा इकाई परिसर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल कृषि मेले का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि प्रदीप चौधरी ने उपस्थित किसानों को बताया कि, सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है तथा किसानों को कृषि करने हेतु उपकरण भी छूट में उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिसका लाभ आप सभी लोग मौके पर आकर उठाएं। वहीं मौजूद उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अख्तर हुसैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बताया कि, क्षेत्र के किसानों द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है तथा छूट किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

तो वही उपस्थित किसानों को निशुल्क 01 किलो सरसो का बीज वितरित किया गया तथा किसानों को कृषि संबंधी अनेको जानकारियां दी गई तथा जिले से अधिकारियों ने पराली न जलाने की भी बात कही और बताया कि फसल अवशेष व पराली को किसान भाई जलाएं नहीं बल्कि ऐसी व्यवस्थाएं आ चुकी हैं जिनसे पराली को खेत में ही नष्ट करके जैविक खाद तैयार किया जा सकता है।

इस मौके पर विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन द्विवेदी, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक रामनरेश गौड़, एसएमएस महराजगंज विजय कुमार, एडिओ एजी महराजगंज, वीरेंद्र सिंह प्रभारी बीज भंडार डॉक्टर अंकित यादव, उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, विदुल, मार्तंड शुक्ला, जंग बहादुर यादव, मंसाराम, राम निहोरे, सहजराम,जगन्नाथ सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel