Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शारदा प्रताप शुक्ला की स्मृति में बनेगा भव्य द्वार और सड़क – डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 12-01-2025
  • शारदा प्रताप शुक्ला की स्मृतियां सरोजनीनगर को प्रदान करेंगी प्रेरणा और नई दिशा – डॉ. राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर में पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री रहे शारदा प्रताप शुक्ला की जयंती शनिवार को धूम धाम से मनाई गई। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और उनकी स्मृतियों को साझा किया।

आशियाना स्थित बाला जी टेंट हाउस एवं गेस्ट हाउस में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सरोजनीनगर विधायक ने शारदा प्रताप शुक्ला को याद करते हुए कहा कि, ‘सरोजनीनगर से पूर्व विधायक और मंत्री रहे शारदा प्रताप शुक्ला ने आदर्श राजनीति की गहरी छाप छोड़ी है।

विधायक ने उन्हें अपना अभिभावक तुल्य बताते हुए कहा कि उनके द्वारा शुरू कराए गए लतीफनगर के गर्ल्स डिग्री कॉलेज के निर्माण को पूरा कराने के लिए 13.54 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने शारदा प्रताप शुक्ला की स्मृति में सरोजनीनगर में भव्य द्वार और एक सड़क बनाए जाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

बंगला बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पर आयोजित श्रद्धांजलि और अन्नपूर्णा रसोई के कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि, शारदा प्रताप की स्मृतियां सदैव सरोजनीनगर को प्रेरणा और दिशा प्रदान करती रहेगी। इस दौरान विधायक ने अन्नपूर्णा रसोई के संचालन में 51 हजार की सहयोग राशि भी प्रदान की। विधायक के आशियाना स्थित कार्यालय पर भी शारदा प्रताप शुक्ला की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान शारदा प्रताप शुक्ला के छोटे भाई कृष्ण प्रताप शुक्ला ‘नन्हके’, अनिल शुक्ला, अशोक अवस्थी, भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल, उमेश मिश्रा, मानवेंद्र सिंह, अर्चना शर्मा, अनीता द्विवेदी, राजकुमार शुक्ला, के. के. मौर्य, राजवीर यादव, सनी भदौरिया, राकेश लोधी, प्रयाग त्रिपाठी, राजू मिश्रा, त्रिलोकी नाथ विश्वकर्मा, आशीष बाजपेई, रामशंकर दुबे, कुलदीप यादव, ओमप्रकाश उपाध्याय, चंद्र प्रकाश तिवारी, शिखर त्रिवेदी, दुर्गेश द्विवेदी, अनिल द्विवेदी, अनूप रावत, विपिन द्विवेदी, रंजना मिश्रा, अनिल दुबे, एम बी सिंह, विपिन तिवारी, नीरज शर्मा, शिखर त्रिवेदी, गौरव प्रताप शुक्ला, प्रांजुल द्विवेदी, शैलेंद्र उपाध्याय, आर बी के राकेश, प्रमोद यादव, राजेश सिंह, गोपाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel