Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

डाक जीवन बीमा महालॉगिन दिवस पर भारी संख्या में डाकघर में हुआ निवेश

Published on: 06-12-2024

-स्नातकों एवं कर्मचारियों को खूब भा रही है डाक जीवन बीमा की पॉलिसी

-ग्रामीण डाक जीवन बीमा जमा में रायबरेली मंडल को उत्तर प्रदेश परिमंडल में मिला तीसरा स्थान

रायबरेली। डाक निदेशालय के आदेश के क्रम में रायबरेली मंडल में डाक जीवन बीमा महालॉगिन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले पेशेवर समेत स्नातक एवं निजी व सरकारी क्षेत्र के कर्मचारियों को डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा की पॉलिसी खूब भा रही है। अधीक्षक डाकघर रायबरेली मंडल अजय प्रकाश अस्थाना ने बताया की शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीणांचल के लोगों द्वारा भी डाक जीवन बीमा की ‘ कम प्रीमियम, अधिक बोनस ‘ की पॉलिसी खूब खरीदी जा रही है क्योंकि यह विश्वसनीय होने के साथ ही लाभप्रद भी है।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में महालॉगिन के दिन ही रुपए 6,99,070 की धनराशि ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रीमियम के रूप में जमा की गई। जिसमें सर्वाधिक धनराशि 38879 की राजनारायण गुप्ता शाखा डाकपाल रालपुर द्वारा की गई, शाखा डाकपाल कजियाना कृपाशंकर मिश्रा ने 29025 जमा किए एवं शाखा डाकपाल केवलपुर बरेठा बृजेश सिंह ने 27989 रुपए की किस्त जमा की।

डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के प्रति आमजन का झुकाव का कारण डाकघर के प्रति उनका अटूट विश्वास और साथ ही डाक जीवन बीमा पॉलिसी द्वारा दी जा रही कम प्रीमियम पर भारी बोनस है।

पूर्व में यह योजना केवल पेशेवरों के लिए थी लेकिन हाल ही में डाक विभाग द्वारा भारत के समस्त स्नातकों के लिए इसे उपलब्ध करा दिया गया है एवं इसकी अधिकतम सीमा को भी 50 लाख तक कर दिया गया है। यह योजना आयकर बचत के साथ-साथ बीमित भी करती है और एक अच्छे बोनस के साथ उच्च रिटर्न भी उपलब्ध कराती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel