Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मानक विहीन नर्सिंग होम ने आज फिर ली एक गर्भवती महिला की जान

Published on: 17-09-2024

स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी की आंखों पर है काली पट्टी

अतुल जौहरी 

रायबरेली। मानक विहीन चल रहे इन नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग की कब होगी टेढ़ी नजर, कब तक ऐसे मानक विहीन नर्सिंग होम लोगों की जान से खेलते रहेंगे, आये दिन इन निजी नर्सिंग होम के द्वारा गरीबों के जीवन से खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। ऐसे नर्सिंग होम पर स्वास्थ्य विभाग का भी कोई कंट्रोल नहीं रहता। यदि कोई मामला उजागर होता है तो स्वास्थ्य विभाग सिर्फ खाना पूर्ति कर इतिश्री कर देता है।

रायबरेली में ऐसा मामला आज फिर देखने को मिला जहां पर सलोन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मटियरवा चौराहा परशदेपुर पर स्थित ओम गंगोत्री हॉस्पिटल का निकल कर सामने आया है। यहां के रहने वाले अनिल कुमार पुत्र रामलखन निवासी ग्राम बीरपुर मजरे बरावां पोस्ट परशदेपुर के अनिल अपनी गर्भवती पत्नी संजू देवी को आशा बहु को बुला करके दिखवाया तो उन्होंने बोला गंगोत्री हॉस्पिटल ले चल के दिखा दो जिसके बाद गंगोत्री हॉस्पिटल (परशदेपुर) ले गया।

वहा डॉक्टर ने देखने के बाद जाँच करके बताया डिलीवरी नार्मल हो जायेगी कुछ समय बीतने के बाद डॉक्टर ने दबाव बनाते हुए बोले कि अपरेशन करने से जज्चा बच्चा सुरछित रहेंगे जिसके लिए 25 हजार रु जमा करना पड़ेगा पीड़ित के पास 15 हजार रु था जिसको जमा कर दिया, उसके बाल पीड़ित ने डॉक्टर से बोला कि शेष पैसे सुबह जमा कर रहे दूंगा।

अपरेशन के बाद पत्नी कि हालत गंभीर होती चली गयी मरीज की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने के लिए बोला उन्होंने अपने माध्यम से भिजवाया था लखनऊ के डॉक्टर ने बताया कि अपरेशन करते टाइम पेसाब की नली को ब्लाक कर दिया गया था इसलिए इसका बचना मुश्किल है क्योंकि पेशाब की नली ब्लॉक हो जाने के कारण शरीर में इन्फेक्शन बहुत तेजी से फैल गया है ।

लखनऊ में इलाज के दौरान कुछ ही देर में मरीज की मृत्यु हो जाती है । फिलहाल बच्चा अभी सुरक्षित है महिला की मृत्यु होने के बाद पति गंगोत्री हॉस्पिटल के डाक्टर साहब से फोन से सम्पर्क किया और कहा मेरी पत्नी की नार्मल डिलीवरी हो सकता था तो आपने अपरेशन करके मुझसे पैसा भी ले लिया डॉक्टर इस बात पर भड़क और बोला कि मैंने अपरेशन कर दिया है।

मेरी जिम्मेदारी खत्म हो गई है मैंने आपको दुसरे हस्पिटल में भेज दिया है वहा के डॉक्टर ने तुम्हारे मरीज के साथ क्या इलाज किया हमें क्या पता हमें परेशान मत करो मेरा आप कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते तुम्हें जहां शिकायत करना है कर दो जाकर ?

सबसे बड़ा सवाल ? ऐसे मानक महीन नर्सिंग होम की परमिशन स्वास्थ्य विभाग क्यों दे देता है जिसकी वजह से न जाने कितनी मासूम की जान चली जाती है । अब देखना है कि ख़बर प्रकाशित होने पर स्वास्थ्य के अनाधिकार गंगोत्री हॉस्पिटल के डॉक्टर पर क्या कार्रवाई करते हैं यह तो आने वाला समय तय करेगा ?

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel