Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर बन रही एक सीरीज, जिसमें जिन्ना और गांधी के बीच तकरार दिखाए जाने की संभावना

Follow

Published on: 05-10-2024

‘कल हो ना हो’, ‘सलाम-ए-इश्क’, ‘डीडे’, ‘बाटला हाउस’ और ‘वेदा’ जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर निखिल आडवाणी जल्द ही अपनी कहानी ओटीटी पर लाने वाले हैं। निखिल आडवाणी की ओटीटी सीरीज ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ सोनी लिव पर रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में इस सीरीज का टीजर रिलीज किया गया है. इस टीजर में महात्मा गांधी, मोहम्मद अली जिन्ना और सरोजिनी नायडू जैसे कई महान नेता नजर आने वाले हैं. ये सीरीज भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है.

सीरीज की कहानी एक पॉलिटिकल थ्रिलर है

यह एक मनोरंजक राजनीतिक थ्रिलर है जो उन महत्वपूर्ण घटनाओं और चुनौतियों को दिखाती है जिनका भारत ने स्वतंत्रता के समय सामना किया था। डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि ‘फ्रीडम एट मिडनाइट’ भारत के इतिहास के सबसे अहम पलों पर नजर डालती है. इस शो को काफी रिसर्च के बाद बनाया गया है, जिसे पूरी जांच के बाद ही कहानी में शामिल किया गया है. इस सीरीज में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त की कहानियां देखने को मिलने वाली हैं.

राजनीतिक उथल-पुथल और बंटवारे का दर्द

इस सीरीज में 1947 में भारत और पाकिस्तान के बंटवारे का दर्द नजर आने वाला है. इस सीरीज में विभाजन और स्वतंत्रता संग्राम के दिनों के सेनानी भी नजर आने वाले हैं. सीरीज में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्द से जूझ रहे लोगों की कहानियां एक बार फिर यादें ताजा कर देंगी. यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज हो रही है। अब देखना होगा कि निर्देशक निखिल आडवाणी इस कहानी के साथ कितना न्याय कर पाते हैं। इस सीरीज की रिलीज डेट की अभी घोषणा नहीं की गई है. लेकिन जल्द ही इस संबंध में और जानकारी सामने आ सकती है। सीरीज में सिद्धांत गुप्ता, चिराग बोहरा, राजेंद्र चावला, आरिफ जकारिया और इरा दुबे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel