आ गई फाइनल तारीख, सपा-कांग्रेस के बीच इस दिन होगी सीट बंटवारे के लेकर बैठक
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तेज हो गई है। सपा सांसद राजीव राय ने बताया कि 23, 24 और 25 नवंबर को दोनों दलों के बीच बैठक होगी, जिसमें गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या से ज़्यादा मायने यह रखता है कि किस सीट पर किस दल का उम्मीदवार मज़बूत है, और दोनों दलों का साझा लक्ष्य भाजपा को सत्ता से बाहर करना है।