आ गई वोट जोड़ने की डेडलाइन: हिंदू वोटर्स की वापसी कैसे तय करेंगे सीएम योगी?
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मतदाता सूची बड़ा मुद्दा बन गई है। चुनाव आयोग ने एसएसआर-2027 के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है, जिसके बाद नाम जुड़वाने, हटवाने और गलतियों में सुधार का रास्ता खुल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस दावे के बीच कि एसआईआर के बाद बड़ी संख्या में हिंदू मतदाताओं के नाम सूची से गायब हैं, भाजपा के सामने अब उन नामों को दोबारा जुड़वाना सबसे बड़ी चुनौती है।