आजम खां को इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली, ईडी की गिरफ्तारी प्रक्रिया पर उठे सवाल
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की खंडपीठ ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी प्रक्रिया में कई खामियां पाईं — गिरफ्तारी के आधार वाले दस्तावेज में जगह, तारीख और समय की जगह खाली छोड़ी गई थी। कोर्ट ने यह भी पाया कि 31 अक्टूबर को रात 9:10 बजे याची की बहन को वाट्सएप पर भेजे गए संदेश के साथ गिरफ्तारी के आधार नहीं लगाए गए थे।