'अब मथुरा की बारी'; हिंदुत्व के पिच पर अखिलेश को घेरने की BJP की तैयारी, जानें रणनीति
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कृष्ण जन्मभूमि को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है, जबकि पार्टी ने दो दिन का मंथन सत्र भी मथुरा में ही आयोजित किया है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर के निर्माण की बात दोहराई है और इसके लिए कानूनी प्रक्रिया व आपसी बातचीत दोनों रास्तों का जिक्र किया है।