Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के छात्र अभिषेक द्विवेदी को SPEL कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए डीजीपी कार्यालय लखनऊ से मिला प्रशस्ति पत्र, थाना अध्यक्ष ने किया सम्मानित

Published on: 01-07-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। सोनभद्र जिले के शक्तिनगर क्षेत्र के चंदूआर गांव निवासी एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी शक्तिनगर के छात्र अभिषेक द्विवेदी को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिएंटल लर्निंग (SPEL) कार्यक्रम में उल्लेखनीय सहभागिता और समाजोपयोगी कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।


यह प्रशस्ति पत्र DGP मुख्यालय, लखनऊ से प्रेषित होकर शक्तिनगर थाना में प्राप्त हुआ, जिसे दिनांक 1 जुलाई 2025 को थाना अध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह द्वारा औपचारिक रूप से अभिषेक द्विवेदी को प्रदान किया गया। प्रशस्ति पत्र में उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें ‘पुलिस विभाग का ब्रांड एंबेसडर’ बताया गया है जो उनकी समाज में सकारात्मक छवि, युवाओं के बीच प्रभाव और पुलिस विभाग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को मान्यता देने का प्रतीक है।

सम्मान समारोह के दौरान थाना अध्यक्ष ने अभिषेक द्विवेदी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को ऐसे सामाजिक और रचनात्मक कार्यों में आगे आकर समाज और प्रशासन के बीच सेतु की भूमिका निभानी चाहिए। अभिषेक द्विवेदी ने SPEL कार्यक्रम के अंतर्गत युवाओं को पुलिसिंग की मूलभूत जानकारी देने, विश्वास निर्माण करने एवं कानून व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों को प्रदेश स्तर पर सराहा गया है। इस दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तृतीय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद पांडेय एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel