ABVP नहीं, ‘सत्यम ग्रुप’ के थे साथ —चंद्रशेखर ने यूपी चुनाव से पहले विवाद पर लगाया विराम
आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने अपने छात्र जीवन को लेकर उठे विवाद पर स्थिति साफ की है। उन्होंने कहा कि कॉलेज के दिनों में वह 'सत्यम ग्रुप' नाम के एक छात्र संगठन से जुड़े थे, जिसका किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं था। उन्होंने चुनौती दी कि अगर कोई उनके एबीवीपी से संबंध का सबूत दे दे तो वह राजनीति छोड़ देंगे।