Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘गुडाचारी 2’ के सेट पर हादसा, इमरान हाशमी की कटी गर्दन , खून लगा बहने

Follow

Published on: 08-10-2024

‘गुडाचारी’ का पहला पार्ट लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म का दूसरा पार्ट तैयार किया जा रहा है। हैदराबाद में एक्शन से भरपूर फिल्म ‘गुडाचारी 2’ की शूटिंग जारी है। इमरान हाशमी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसी के एक एक्शन सीन को शूट करते हुए एक्टर एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना का शिकार हो गए। उनकी गर्दन में गंभीर चोट आई है। चोट के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें उनकी कटी गर्दन और उससे बहता खून देखने को मिल रहा है। इसे देखकर जाहिर हो रहा है कि एक्टर काफी तकलीफ में हैं। फिलहाल उन्हें उपचार मिल गया है। मरहम-पट्टी के बाद भी उनकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनकी गर्दन पर बैंडेज लगा देख सकते हैं।

कैसे लगी चोट

इमरान हाशमी एक जंपिंग सीन कर रहे थे। इसी दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई। प्रोडक्शन से जुड़े सूत्रों ने बताया, ‘इमरान फिल्म में एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे। जंपिंग सीन के दौरान उनकी गर्दन में चोट लग गई।’ इमरान फिलहाल हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म में साउथ के एक्टर अदिवी सेष भी हैं, जिन्होंने फिल्म ‘मेजर’ के लिए खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है, लेकिन इसी बीच हुई ये दुर्घटना फैंस को परेशान कर सकती है।

इमरान इस रोल को लेकर हैं उत्साहित

बता दें, जब मेकर्स ने इमरान की फिल्म में एंट्री का ऐलान किया था, लोग उनके रोल को लेकर अटकलें लगाने लगे थे। लोग गेस करने लगे थे कि उनका किरदार कैसा होगा। रोमांटिक रोल निभाने वाले एक्टर को अब विलेन के अवतार में भी देखा जा चुका है, ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म में उनका किरदार कैसा होता है। इमरान की एंट्री के बाद अदिवी सेष ने उनके लिए एक खास पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया था। उन्होंने अपने इस पोस्ट में गर्मजोशी से इमरान का स्वागत किया था। इमरान ने भी अदिवी के इस पोस्ट का जवाब दिया और लिखा था,’आदिवी फिल्म में शामिल होकर बहुत खुशी हुई। इंतजार नहीं कर सकता और कृपया मुझे कॉल करने की कोई औपचारिकता न करें… सर, इमरान ही करेंगे!! जल्द ही मिलते हैं।’

इस फिल्म में आए थे नजर

दिलचस्प बात यह है कि ‘गुडाचारी 2’ इमरान हाशमी की दूसरी तेलुगु फिल्म है। इससे पहले उन्होंने पवन कल्याण के साथ ‘ओजी’ की थी। आखिरी बार इमरान हाशमी ‘एक था टाइगर’ में नजर आए थे। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म में उन्होंने लीड विलेन की भूमिका निभाई थी।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel