Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 12-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार विधि शाखा एवं सामान्य शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में लंबित प्रकरणों की स्थिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई, कार्मिक व्यवस्था एवं पंजी-संचिकाओ के संधारण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने विधि शाखा में लंबित सभी मामलों का निष्पादन तय समयसीमा में सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालय वाद से संबंधित मामलों को कंप्यूटर में फीड करने और पीआइएल, रिट, अवमानना आदि मामलों की फाइलें अलग-अलग रखने को कहा तथा कार्यों को अनुशासित ढंग से निष्पादित करने के निर्देश दिये।

सामान्य शाखा की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगत-निर्गत पंजी, रोकड़ पंजी, स्टॉक रजिस्टर सहित सभी रिकॉर्ड को नियमावली के अनुरूप संधारित करें । सरकार स्तर पर भेजे जाने वाले प्रतिवेदनों को समय से भेजा जाए, ताकि जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली में गति बनी रहे।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों से विभागीय समन्वय बनाए रखने, कार्यों में पारदर्शिता लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। बैठक में संबंधित शाखा के प्रभारी श्री चंद्रजीत सिंह व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel