Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

छात्रा से अश्लील हरकत मामला, शिकायत के बाद दबंगों ने छात्रा समेत परिजनों को पीटा, पुलिस मूक दर्शक

Published on: 10-12-2024

-पुलिस व उच्चाधिकारियों ने नहीं सुनी फरियाद तो पीड़ित ने कोर्ट का लिया सहारा, आरोपियों को जारी हुई दो नोटिस

एसके सोनी 

रायबरेली/अमेठी। यूपी से अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है, वही बड़े-बड़े महिला अपराध पर अंकुश लगाने के दावे सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं, आए दिन महिला संबंधित कोई ना कोई ऐसा मामला जरूर प्रकाश में आता है जो शर्मशार कर देने वाला होता है, एक ऐसा ही मामला अमेठी जनपद में प्रकाश में आया, जहां एक स्कूल की छात्रा के साथ पड़ोस के विपक्षियों ने एक माह पूर्व अश्लील हरकत की, छात्रा ने इसकी शिकायत परिजनों से की।

इसके बाद पीड़ित परिजन छात्रा फुरसतगंज थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामले को नजरअंदाज कर दिया, पीड़ितों ने कोर्ट का सहारा लिया, कोर्ट से दो नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपियों में कोई कोर्ट नहीं पहुंचा, गुस्से में विपक्षियों ने छात्रा सहित परिजनों पर धावा बोलते हुए हमला कर दिया, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

ज्ञात हो कि शिकायती पत्र के अनुसार दो भाई, दुर्गेश और बिन्देश, पुत्र राम सुमिरन, निवासी पूरे गणेश, थाना फुरसतगंज, जिला अमेठी, टाइल्स लगाने का काम करते हैं और अक्सर दिन भर बाहर रहते हैं, देर शाम तक वापस घर आते हैं। जिस वक्त वह घर से बाहर थे, इसी बीच, मौके का फायदा उठाकर, दिनांक 8 दिसंबर 2024 शाम लगभग 7:30 बजे, राम लखन पुत्र स्व. हीरा लाल, उनकी पत्नी शिव कुमारी, पुत्र सुरेश और पुत्री विद्या, ओम प्रकाश पुत्र स्व. हीरा लाल, उनकी पत्नी, पुत्र मोनू और पुत्री ज्योति, राम नरेश उर्फ पिंटू पुत्र राम लखन, उनकी पत्नी कंचन और सोनू पुत्र मंगल, निवासी पूरे गणेश, थाना फुरसतगंज, जिला अमेठी ने पूर्ण योजना के साथ जानलेवा हमले की मंशा से हमारे घर में घुसकर मारपीट की।

इस घटना के दौरान, बहन अंशिका (उम्र 16 वर्ष) को गंभीर सिर की चोटें आईं, पिता राम सुमिरन (उम्र 50 वर्ष) को गंभीर आंतरिक चोटें आईं, बुआ शीला (उम्र 27 वर्ष), चाचा राम अभिलाष (उम्र 40 वर्ष), चचेरी बहन रीना (उम्र 16 वर्ष), चचेरा भाई सचिन (उम्र 14 वर्ष), और दादी रामावती (उम्र 46 वर्ष) को भी जानलेवा चोटें आईं। सभी का इलाज जिला अस्पताल रायबरेली में चल रहा है। घटना की तत्काल सूचना डायल 112 को दे दी गई थी।

चोटें गंभीर होने के कारण फुरसतगंज पीएचसी से जिला अस्पताल रायबरेली को घायलों को रेफर कर दिया गया है। इससे साफ अंदाज लगाया जा सकता है कि पीड़ित छात्रा के साथ अश्लील हरकत के बाद काश फुरसतगंज पुलिस सख्त कदम उठाती तो शायद आज मारपीट की नौबत ना आती। पूर्व में पीड़ितों ने शिकायती पत्रों को उच्चाधिकारियों को भी डाक के माध्यम से अवगत करवा चुका है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel