Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शपथ ग्रहण के बाद भारत की यात्रा पर जा सकते हैं ट्रंप, सलाहकारों से की चर्चा।

Published on: 20-01-2025

वाशिंगटन: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तगड़ी दोस्ती है। इसलिए वह अपने शपथ ग्रहण के बाद भारत की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया के अनुसार ट्रंप ने भारत की अपनी संभावित यात्रा को लेकर सलाहकारों से बातचीत की है। ट्रंप नई दिल्ली की यात्रा करके भारत-अमेरिका के मजबूत संबंधों का संदेश पूरी दुनिया को देना चाहते हैं। साथ ही वह विश्व को बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत और अमेरिका की भूमिका को सबसे अहम होने की बाद भी दर्शाना चाहते हैं।

 

इतना ही नहीं, वह चीन के साथ भी अमेरिका के बिगड़े रिश्तों को सुधारना चाहते हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने बीजिंग के साथ संबंधों को सुधारने के लिए पदभार संभालने के बाद चीन की यात्रा पर भी जाने का विचार कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत की संभावित यात्रा को लेकर भी सलाहकारों से बातचीत की है। मीडिया में शनिवार को आई एक खबर में यह जानकारी दी गई। वह राष्ट्रपति बनने के बाद रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने का वादा भी कर चुके हैं।

भारत और चीन की यात्रा करेंगे ट्रंप

अपना पदभार संभालने के बाद ट्रंप भारत और चीन की यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं। हालांकि ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान चीन पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी। ट्रंप, अपनी पत्नी मेलानिया और बेटे बैरन के साथ एक विशेष विमान से डलास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अपनी खबर में बताया, ‘‘ट्रंप ने सलाहकारों से कहा है कि वह पदभार संभालने के बाद चीन की यात्रा पर जाना चाहते हैं, ताकि प्रचार के दौरान चीन को दी गई अधिक शुल्क लगाने संबंधी चेतावनी के कारण शी चिनफिंग के साथ तनावपूर्ण हुए संबंधों को सुधारा जा सके।’’ समाचारपत्र ने अपनी खबर में कहा, ‘‘ सूत्रों के अनुसार उन्होंने भारत की संभावित यात्रा के बारे में भी सलाहकारों से बात की है।’’ सूत्रों के अनुसार, पिछले माह क्रिसमस के आसपास विदेश मंत्री एस जयशंकर की वाशिंगटन यात्रा के समय इस संबंध में कुछ बातचीत हुई थी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel