Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर : उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कृषि, सहकारिता, मत्स्य एवं अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक, किसानों की आय बढ़ाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया विशेष बल

Follow

Published on: 02-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कृषि, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन एवं अन्य संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने योजनाओं की अद्यतन प्रगति से उपायुक्त को अवगत कराया और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई ।

उपायुक्त ने विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए । मौसम की मार से आलू फसल को हुए नुकसान पर उपायुक्त ने सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मदद दी जा सके ।

मत्स्य विभाग की समीक्षा में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत लाभुकों के चयन, बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य पालन हेतु प्रस्ताव तैयार करने और सामूहिक दुर्घटना बीमा योजना के कवरेज को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया ।

पटमदा के माचा, धालभूमगढ़ का नूतनगढ़, पोटका में बालिजुड़ी तथा घाटशिला, मुसाबनी एवं बहरागोड़ा में कृषक पाठशाला संतचालित किया जा रहा है। उपायुक्त ने संबंधित कार्यकारी एजेंसियों को निर्देशित किया कि कृषक पाठशाला कार्यक्रम से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ें ताकि वे नई कृषि तकनीकों से अवगत हो सकें। कृषि के साथ-साथ पशुपालन, बकरीपालन, मत्स्य पालन जैसी मल्टीपल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी बल दिया गया, जिससे किसानों की आय के स्रोत विविध और मजबूत हो सकें।

उन्होने एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) का गठन करने के भी निर्देश दिए जिससे किसानों को योजनाओं से सामूहिक रूप से जोड़ा जा सके और उनके उत्पाद को बेहतर बाज़ार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मॉडल फार्म विकसित किए जाने और किसानों को नई व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से परिचित कराने की बात कही गई ताकि उत्पादकता और गुणवत्ता दोनों में सुधार हो।

बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, एलडीएम, जल संसाधन, लघु सिंचाई, KVK के प्रतिनिधि सहित कृषक पाठशाला संचालक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel