Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और मोदी सरकार इस क्षेत्र में शानदार कार्य कर रही है: भागीरथ चौधरी।

Follow

Published on: 26-09-2024

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है तथा हमारे जीवन का आधार भी है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित आईसीएआर में आयोजित “राष्ट्रीय कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान प्रबंधक सम्मेलन” में हिस्सा लिया। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में क्रॉपलाइफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर भी मौजूद रहे।

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और हमारे जीवन का आधार भी है। 140 करोड़ देशवासियों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। किसान कृषि की आत्मा और जीवन हैं। इसलिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण और कृषि के विकास के लिए बेहतरीन काम हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद नरेंद्र मोदी ने अपने पहले महत्वपूर्ण फैसले में 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत 21000 करोड़ रुपये की राशि जारी की।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel