मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

ऐशबाग में कबाड़ गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, कई झुग्गियां चपेट में आईं; 4 किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

19 Nov 2026, 07:27 AM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ के ऐशबाग इलाके में बुधवार शाम करीब चार बजे एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम में रखे प्लास्टिक के सामान से लपटें तेजी से फैलीं और आसपास की कई झुग्गियां भी चपेट में आ गईं। आग का धुआं करीब चार किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। दमकल की 10 गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।