Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

AISMJWA के नेतृत्व में सिटी एसपी से मिला बिनोद दास का परिवार

Follow

Published on: 13-05-2024

एसपी ने थाना प्रभारी को दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। लौहनगरी के दिवंगत पत्रकार बिनोद दास के परसुडीह थाना अंतर्गत गैंताडीह मेन रोड स्थित झोपड़ीनुमा घर को तोड़-फोड़ करने के मामले में पीड़ित परिवार सिटी एसपी से मिला।

मौके पर AISMJWA के प्रदेश सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार, जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह और इंद्रजीत सिंह भुल्लर ने एसपी मुकेश लुणायत को वास्तु स्थिति से अवगत कराया।

एसपी ने पीड़ित परिवार की बातें सुनकर परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा कि इस मामले में सीओ से भी रिपोर्ट ली जाएगी ताकि जमीन सरकार की है या निजी यह पता चल सके। कारण कि पड़ोसियों ने यह दावा किया है कि यह जमीन उनकी है जबकि सूत्रों की मानें तो रेलवे ट्रैक के किनारे दशकों से बड़े-बड़े मकान और दुकान बनाकर लोग रह रहे हैं।

वहीं एसपी ऑफिस से निकलकर बिनोद दास के पुत्र अभिषेक दास ने बताया है कि मुखिया सरस्वती टुडू के नेतृत्व में आए लोगों ने ही घर में तोड़-फोड़ और मारपीट की है। अभिषेक की पत्नी ने आस-पास की महिलाओं द्वारा एकजुट होकर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

बताते चलें कि बीते माह तंगहाली और बीमारी के कारण पत्रकार बिनोद दास का एमजीएम अस्पताल में निधन हो गया था जिसके बाद ऐसोसिएशन के सहयोग से न सिर्फ बिनोद दास का श्राद्ध भोज कराया गया बल्कि टूटी झोपड़ी को भी रहने लायक बनाने के लिए राज्य के कुछ जिलों और विशेषकर जमशेदपुर के समाजसेवियों के सहयोग से अभिषेक के एकाउंट में 70 हजार भेजें गये थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel