मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

अखिलेश के अयोध्या दौरे से पहले आकाश आनंद की हुंकार, पंकज चौधरी ने भी खोल दिया मोर्चा

20 Nov 2026, 04:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद आज अयोध्या के सोहावल में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे। विधानसभा चुनाव से पहले इस रैली को बसपा की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। उधर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर राम मंदिर में रामलला के दर्शन करेंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी विपक्ष पर हमला बोल दिया है।