Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली: सरकारी भूमि पर दबंगों का अवैध कब्जा, चकरोड तोड़कर खेत में मिलाने का आरोप

Published on: 08-08-2025

महराजगंज, रायबरेली। रायबरेली जिले के महराजगंज तहसील क्षेत्र के विलास मजरे जमुरावां गांव में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता भाई लाल ने उपजिलाधिकारी सचिन यादव को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि गांव के रामकुमार पुत्र जागेश्वर, राम कंठ पुत्र रामकुमार, सत्यम पुत्र राम कंठ और शुभम पुत्र राम कंठ ने भूमि संख्या 3146 पर कब्जा कर लिया है।

शिकायत के अनुसार, उक्त भूमि के पश्चिम में स्थित चक रोड को राजस्व निरीक्षक की पैमाइश के बाद मनरेगा योजना के तहत ग्राम प्रधान द्वारा बनवाया गया था। आरोप है कि प्रतिपक्षियों ने दबंगई के बल पर इस चक रोड को तोड़कर अपने खेत में मिला लिया, जिससे गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है।

भाई लाल ने यह भी बताया कि आरोपी आबादी और तालाब जैसी सुरक्षित सरकारी भूमि पर धान की रोपाई कर रहे हैं, जिससे सरकारी राजस्व को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

उपजिलाधिकारी सचिन यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में ले लिया गया है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel