अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, केशम द्वीप पर मिसाइल लॉन्च साइट को बनाया निशाना
अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के केशम द्वीप पर इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एक मिसाइल लॉन्च साइट पर हमला किया। अमेरिका ने इसे अपने कर्मियों पर हमले के जवाब में आत्मरक्षा की कार्रवाई बताया, जबकि ईरान ने बहरीन स्थित शेख ईसा एयरबेस पर ड्रोन हमला किया। ईरान ने द्वीप पर 5-6 धमाकों की पुष्टि की है, लेकिन किसी तरह के नुकसान से इनकार किया है।