Latest News

अमित शाह ने झारखंड में भाजपा परिवर्तन रथ को दिखाई हरी झंडी, सरकार पर जमकर हमला

Follow

Published on: 20-09-2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को झारखंड के गिरिडीह के जमुआ से भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने झारखंड की वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा और जनता से आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की। शाह ने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य ‘महान झारखंड’ और ‘विकसित झारखंड’ का निर्माण करना है।

साहिबगंज में सभा को संबोधित करने के बाद शाह गिरिडीह पहुंचे और झारखंड धाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जमुआ के झारखंडी धाम मैदान में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार जन कल्याण की जगह घुसपैठियों का कल्याण कर रही है। भाजपा इस यात्रा के जरिए राज्य में परिवर्तन लाने का संकल्प ले रही है।

 

#BJPपरिवर्तनयात्रा #महानझारखंड #विकसितझारखंड

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel