Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त से मिलकर जिला कांग्रेस ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में राहत कार्य तेज करने की मांग उठाई गई : आनन्द बिहारी दुबे

Follow

Published on: 21-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर जिले के अन्तर्गत भारी वर्षात के कारण हुए भारी क्षति एवं राहत कार्य तेज करने के मामले को लेकर मांग पत्र सौंपा।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारी वर्षात से आम जनजीवन बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई। नीचले क्षेत्रों में भारी क्षति हुई है। जिलाध्यक्ष ने क्रमवार निम्नलिखित समस्याओं को रखा-

1) बारीडीह बस्ती, भोजपुर काॅलोनी, मिथिला कालोनी, नागाडुंगरी, नन्दनगर, भुईयाडीह, कान्हूभट्टा, लालभट्टा, बाबुडीह, नेहरू कालोनी, स्लैग रोड, काशीडीह बगान एरिया का निचला भाग में वर्षा पानी का जल जमाव होने के कारण आम नागरिकों के घरों में पानी घुस गया, जिसके कारण भारी क्षति हुई है, पानी में बह कर कुडा-कचडा जमा हो गया है। नालियों में कचरा और मिट्टी भर गया है। कचरा गंदगी के कारण महामारी फैलने का खतरा बढ गया है। ब्लीचिंग पाऊडर का छिड़काव तथा फॉगिंग कर मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाना आवश्यक है।

2) गदडा तिलका नगर बस्ती का नाला में मिट्टी भरने से और चौड़ाई कम होने के कारण बाढ़ आती है। सीमेंट प्लांट का डस्ट आने से नाला भर गया है। पचास फीट नाला अब दस फ़ीट बचा हुआ है। नाला सफाई युद्ध स्तर पर कराया जाय।

3) बागबेड़ा के नया बस्ती क्षेत्र में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। लोगों को पीने का पानी, खाद्य पदार्थ, साफ-सफाई, दवा छिड़काव का अत्यंत आवश्यकता है।

4) जुगसलाई के इस्लामनगर, गरीबनवाज काॅलोनी, शिवघाट रोड के नीचले इलाके में बाढ़ का पानी घरों में घुस जाता है। क्षेत्र में साफ-सफाई, दवा छिड़काव के अलावा जरूरतमंद को सहायता प्रदान की जाए।

5) शास्त्री नगर 1 नंबर ब्लॉक से लेकर 5 नंबर ब्लॉक तक, रामजन्मनगर, रामनगर, ग्रीन पार्क एरिया के निचले क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है।यहां साफ-सफाई की अति आवश्यकता है, महामारी से बचने के लिए ब्लीचिंग पाउडर एवं इन क्षेत्रों में डेंगू मच्छर का प्रकोप होने का भी संभावना रहता है। अतः दवा का छिड़काव व्यापक पैमाने में की जाए।

6) मानगो के वैकुंठ नगर रोड नंबर 4, रामनगर, श्यामनगर, संकोसाई, कुंवर बस्ती, दाईगुट्टू के निचले भागो के घरों में पानी घुस गया है, लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

7) मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड के निकले क्षेत्र, चाणक्यपुरी सहित अनेको क्षेत्र में घरों में पानी घुस गया है। जिसमें राहत कार्य एवं दवा छिड़काव की अति आवश्यकता हो रही है।

उपायुक्त महोदय ने बाढ़ से नुकसान पर मुआवजा की सूची जमा करने के लिए कहा, सूची की जाँच करा कर उचित मुआवजा दी जाएगी। साफ-सफाई के विषय पर उपयुक्त ने कहा कि विशेष संज्ञान ली जाएगी। बिल्चिंग पाऊडर का छिड़काव तथा मच्छरों के नियंत्रण के लिए फॉगिंग भी कराई जाएगी।

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे ने एमजीएम थाना अंतर्गत वन विभाग के भूमि पर बसे गोकुलनगर में काफी दिनों से घर बना कर दलित, ओबीसी, आदिवासी तथा गरीब तबके के लोग 15 से 30 वर्षो से बसे है। जिन्हें तोड़ने की बात सामने आ रही है। इस विषय पर उपायुक्त महोदय मानवता को ध्यान में रख कर बेघर होने से रक्षा करें। इस विषय पर उपायुक्त महोदय ने साकारात्मक आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शफीअहमद खान, सामंत कुमार, अमरजीत नाथ मिश्र, रजनीश सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, ब्रजेन्द्र तिवारी,धर्मा राव, राजेश कुमार, अतुल गुप्ता, राकेश साहू युवा कांग्रेस, रविन्द्र मौर्या, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रंजीत सिंह, अरूण कुमार सिंह, महेश्वर प्रसाद, राजेश चौधरी, बिरेंद्र पाण्डेय, दिनेश, राजगीर सिंह यादव, अरविंद कुमार साहू सेवादल, नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष, शमशेर आलम, राजकुमार वर्मा, सचिन कुमार सिंह एनएसयूआई, अमर कुमार मिश्र, राजकिशोर प्रसाद, निखिल कुमार, रामलाल प्रसाद पासवान, फिरोज खान, भोला यादव, अंसार खान, चंदन सिंह, रंजन सिंह, मुन्ना मिश्र, योगेन्द्र सिंह राठौर, संजय सिंह आजाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel