Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने की महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की समीक्षा दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 06-03-2025

रांची (झारखंड)। आज दिनांक-06.03.2025 को पुलिस मुख्यालय सभागर से श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आहुत की गई। इस बैठक में डॉ० संजय आनन्द राव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक, अभियान, श्रीमती सुमन गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशि० एवं आधु०, झारखण्ड, श्री अखिलेश झा, पुलिस महानिरीक्षक, राँची, श्री असीम विकांत मिंज, पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, राँची, श्रीमती संध्या रानी मेहता, पुलिस-उप-महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०, राँची, श्री प्रियदर्शी आलोक, पुलिस उप-महानिरीक्षक, रेल, श्री दीपक कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक, गढ़वा एवं वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक / वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे।

बैठक के क्रम में पुलिस महानिदेशक झारखण्ड ने महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की समीक्षा की एवं निम्न दिशा-निर्देश

1. सभी पुलिस अधीक्षक अपने-अपने जिलों में वैसे संस्था यथाः महिला कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, कोचिंग संस्थान्, स्कूल, महिला हॉस्टल, मॉल आदि जगहों पर संगठित रूप से महिला हेल्पडेक्स खोलने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

2. सभी पुलिस अधीक्षक अपने जिला में महिला हेल्पलाईन नम्बर/पुलिस कंट्रोल नम्बर को सार्वजनिक स्थल यथा-ऑटो रिक्शा/सिटी बस/महिला महाविद्यालय / मेडिकल कॉलेज / चौक-चौराहा / कोचिंग सेंटर / विद्यालय/महिला हॉस्टल आदि स्थानों पर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे, ताकि पुलिस को गुप्त रूप से भी सूचना मिल सके एवं आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
3. सभी जिलों में महिला थाना प्रभारी / महिला पुलिस पदाधिकारी/निर्भया शक्ति समय-समय पर व्यक्तिगत रूप से महिला बहुल संस्थान में जाकर महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुनकर विधि-सम्मत कार्रवाई करेंगी।

4. सभी पुलिस अधीक्षक महिला पीड़िता मुआवजा से संबंधित लंबित एवं वर्त्तमान मामलों की समीक्षा करते हुए त्वरित निष्पादन करेंगे एवं मिलने वाली मुआवजा राशि को महिलाओं के बीच व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करेंगे।

5. महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित लंबित काण्डों में नोटिस / गिरफ्तारी / वारंट/कुर्की की कार्रवाई करते हुए अविलम्ब निष्पादन करेंगे।

6. महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित काण्डों में अनुसंधानकर्ता वैज्ञानिक पद्धतियों/ तकनिकी उपकरणों का उपयोग करते हुए अनुसंधान करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

7. सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक/क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक माह में एक बार महिला एवं बच्चों से संबंधित काण्डों का समीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे।

समीक्षोपरान्त एवं निर्देशोपरान्त बैठक समाप्त की गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel