अररिया में नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 6 लोगों की मौत; तिलक समारोह से लौटते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा
बिहार के अररिया जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तिलक समारोह से लौट रही एक स्कॉर्पियो बीड़ी पुल के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे नदी में जा गिरी। गाड़ी में सवार सात लोगों में से छह की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी मृतक सुपौल जिले के एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।