Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डाक्टरों की मनमानी! खुलेआम मरीजों को बाहर से एक अलग पर्ची पर लिखी जा रहीं दवाएं, जिम्मेदार बेख़बर

Published on: 30-10-2024

रायबरेली। प्रदेश सरकार के स्पष्ट निर्देश के बावजूद सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही। आने वाले मरीजों को बाहर से दवा लिखी जा रही है। डॉक्टरों की मनमानी से मरीजों को परेशानी हो रही है। सीएचसी जतुवा टप्पा में मौजूद अधीक्षक द्वारा बाहर की दवाई लिखना मरीजों को भारी पड़ रहा है, जबकि लगातार बदलते मौसम कारण मरीजों की संख्या भी बढ़ी है।

सरकारी अस्पतालों में रुपए खर्च कर पाने में असमर्थ लोग ही आते हैं, जिन्हें सरकारी दवाई न देकर अधिक कमीशन की महंगी दवाई लिखी जाती है। शहजादपुर निवासी इंदल ने बताया कि ससुर को बुखार की दिक्कत थी जिसको दिखाने आया था तो डॉक्टर ने बाहर से दवा लिख दिया। इसकी एक पर्ची बना दी और बाहर लेने गया तो 1100 रुपये की दवा मिली।

इसी तरह कुछ दिन पूर्व ऐसे ही एक मरीज को बाहर से दवा लिखने का वीडियो भी वायरल हुआ था। ऐसे कई मरीजों को रोजाना बाहर की धड़ल्ले से दवाएं लिखी जा रही हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि समय से पहले ही डॉक्टर अपने केबिन में से गायब हो गए। अस्पताल में आए मरीज डॉक्टर को इधर उधर ढूंढते रहे। कुछ मरीज बाहर बैठे डॉक्टर साहब का इंतजार करते रहे। नदारद डॉक्टर के बारे में जब जानकारी चाही गई तो पता चला कि डॉ फील्ड पर है।

सीएचसी अधीक्षक के संरक्षण में क्षेत्र में दर्जनों अवैध नर्सिंग होम भी संचालित हो रहे है जिनमें न तो कोई डॉक्टर है और न ही कोई सुविधा, ऐसे अवैध नर्सिंग होम जो गरीबों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे है साथ ही उनसे ज्यादा पैसे भी वसूलते है

अस्पताल में मिलने वाली दवाओं के साथ- साथ एक और पर्ची

अस्पताल में मिलने वाली दवाओं के साथ- साथ एक और पर्ची में डॉक्टर बाहर मौजूद मेडिकल स्टोरों के लिए दवाई लिख रहे थे। पर्ची ही डॉक्टरों का कोड है उसी के हिसाब से डॉक्टरों का कमीशन मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा पहुंचा दिया जाता है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ बृजेश से बाहर की लिखी जा रही दवाओं के संबंध में जब फोन किया गया तो उन्होंने बताया को वह अब बाहर की दवाई नहीं लिखते है। परंतु गरीब मरीजों ने अस्पताल के पर्चे के साथ लगी दूसरी पर्ची दिखाकर डॉ की पोल खोल दी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel