एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सोनभद्र,

एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जिला संवाददाता संतोष कुमार रजक सोनभद्र

अनपरा(सोनभद्र)। अनपरा पुलिस ने एक किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह द्वारा जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन में अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ की ब्रिकी करने हेतु ले जाते समय अनपरा पुलिस ने दिनांक 23 जून 2023 को समय करीब 06.45 बजे कुबरी मोड़ के पास से 01 किलो 200 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त विकाश गुप्ता पुत्र स्व0 मुन्ना गुप्ता निवासी स्टीमर घाट थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर हाल पता औडी मोड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 135/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय प्रेषित किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में अनपरा थाना प्रभारी नागेश सिंह,उ0नि0 विजय प्रताप सिंह,का0 सचिन सिंह,का0 राविन्स तिवारी शामिल रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *