दिगम्बर जैन महिला समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

प्रमुख समाचार

झांसी: गांधी रोड स्थित श्री दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में अगले तीन वर्षों के लिए महिला जैन समाज की नई कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें जैन समाज की विदुषी महिला श्रीमति सरोज जैन को अध्यक्षा,कल्पना जैन को महामंत्री एवं सुधा सर्राफ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस अवसर पर रीता जैन आदित्य को कार्यध्यक्षा,प्रभा जैन मिठ्या,अंजली जैन सिर्स,डॉ राखी जैन को उपाध्यक्षा, शशि जैन,ममता जैन बबली को सलाहकार, अंजू जैन को मंत्री, अनीता जैन (कैलाश रेजीडेंसी),प्रिया जैन (गुदरी),संगीता जैन (कटरा),को सांस्कृतिक मंत्री, पिंकी जैन (ओम),सारिका सिंघई,मनीषा सिंघई,नेहा जैन को स्वागत मंत्री, सुलेखा नायक,ममता जैन (कटरा),कल्पना जैन (चैनू),शशि जैन मुहारी,सीमा नायक को त्यागी व्रती आहार- विहार व्यवस्था मंत्री, रजनी जैन (नीटू),अर्चना जैन (गुदरी),पूजा जैन (गुदरी) को संगठन मंत्री, दीप्ति जैन,आशा जैन को बड़ा मंदिर व्यवस्था मंत्री, ममता जैन (चैनू),सुषमा जैन,मंजू जैन को कटरा जैन मंदिर व्यवस्था मंत्री, शोभा जैन,आकांक्षा जैन (रूबी),जयंती जैन को गुदरी जैन मंदिर व्यवस्था मंत्री, विद्या जैन,प्रतिमा जैन को चंद्रप्रभु जिनालय व्यवस्था मंत्री, प्रियंका जैन,ज्योति जैन को कैलाश रेजीडेंसी मंदिर व्यवस्था मंत्री, वंदना चौधरी,सुनीता जैन (घी),संध्या जैन वर्धमान,दीपा जैन को सीपरी मंदिर व्यवस्था मंत्री, शोभा जैन,सारिका जैन,पूनम जैन को सदर मंदिर व्यवस्था मंत्री, ममता जैन वीरांगना,श्वेता जैन जूली,मिली जैन,प्रीति जैन को करगुंवा तीर्थ व्यवस्था मंत्री नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर महिला जैन समाज की संरक्षिका शीला सिंघई एवं सुशीला भण्डारी ने सभी को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरोज जैन, संचालन संगीता जैन एवम् आभार कल्पना जैन ने व्यक्त किया।