आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है (केशव प्रसाद मौर्य) प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता

प्रमुख समाचार

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है (केशव प्रसाद मौर्य) प्रयागराज से अभिषेक गुप्ता

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वयं समूह की महिलाओं के द्वारा लगाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया

8 जुलाई प्रयागराज,माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने सर्किट हाउस में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न उत्पादों के बारे में महिलाओं से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं समूह की महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भर बने इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कई योजना बनाई है और उन योजनाओं को धरातल पर कार्य सही रूप से उतारने का काम हमारे देश की महिलाएं कर रही है और वास्तव में आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए देश की महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका है जिसे नकारा नहीं जा सकता
इस अवसर पर काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता राजेंद्र मिश्रा ,कुंज बिहारी मिश्रा, रईस चंद्र शुक्ला, कुमार नारायण, राजेश केसरवानी, रमेश पासी, पार्षद किरन जायसवाल, विवेक अग्रवाल, श्याम चंद्र हेला, विजय वैश्य, आशीष गुप्ता, देव मिश्रा, गिरजेश मिश्रा, राजन शुक्ला, रितेश मिश्रा, अजय अग्रहरि, हरीश मिश्रा, सरदार पतिविंदर सिंह, आदि रहे