विराट रूद्र महायज्ञ में हर हर महादेव के लगे जयकारे

सोनभद्र,

शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक

वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से दी गई आहुति

विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

जिला संवाददाता संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जिससे समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल ने श्रावण मास के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक किया।

वहीं विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के दूसरे दिन हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया।

वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से श्रावण मास के पहले सोमवार को रुद्राभिषेक किया गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक व विराट रुद्र महायज्ञ कराया जा रहा है।वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से आहुति दी जा रही है।

प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने यह भी बताया कि शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की साध्वी बिमला देवी, चिंता मौर्य, कृष्णावती आदि ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा।

शिव शक्ति महिला मंडल की सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, परमेश्वरी देवी, रामा देवी, कालो देवी, शशि देवी के साथ ही हीरा सिंह, सुखराम महाराज, राजेंद्र जी महाराज आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।