थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा आपराधिक षणयंत्र व लूट के मामले में 03 वांछित अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया!

बस्ती

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा आपराधिक षणयंत्र व लूट के मामले में 03 वांछित अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया!*

थानाध्यक्ष दुबौलिया मय पुलिस टीम द्वारा थाना दुबौलिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 126 /2023 धारा 120B/392/308/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को जिसमें से 1.शिवम शर्मा पुत्र गुड्डू शर्मा निवासी सिरखुआ थाना जहानाबाद जनपद पटना, बिहार को दिनांक 11.07.2023 को छत्रपति शिवाजी महाराज हॉस्पिटल भिवंडी महाराष्ट्र राज्य से गिरफ्तार कर जरिए ट्रांजिट रिमांड बस्ती लाया गया 2.प्रसाद भिलारे उर्फ बाब्या पुत्र विष्णु गणपत भिलारे निवासी सातारा थाना मेडा जनपद सतारा, महाराष्ट्र 3. सुजीत वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा निवासी जीतीपुर थाना पैकोलिया बस्ती को आज दिनांक 14.07.2023 को समय 08.55 बजे दिन  में विषेशरगंज चौराहा से गिरफ्तार कर  अन्य विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया ।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. शिवम शर्मा पुत्र गुड्डू शर्मा निवासी सिरखुआ थाना जहानाबाद जनपद पटना, बिहार।
2. प्रसाद भिलारे उर्फ बाब्या पुत्र विष्णु गणपत भिलारे निवासी सातारा थाना मेडा जनपद सतारा, महाराष्ट्र।
3. सुजीत वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा निवासी जीतीपुर थाना पैकोलिया जनपद बस्ती।

*गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 श्री रविंद्र नाथ शर्मा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
2. का0 राजन गौड थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।
3. का0 राजीव रंजन थाना दुबौलिया जनपद बस्ती।