पीएम मोदी के 9 साल के कार्यकाल में देश प्रगति की ओर अग्रसर-शकुंतला नरेटी

छत्तीसगढ़

दुर्गुकोंदल । नरेंद्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शकुंतला नरेटी के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसके तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत के तहत भाजपा मंडल दुर्गुकोंडल के अंतर्गत भीरावाही दमकसा हानपतरी बरहेली हाटकोदल कालागाव सिलपट, राउरवाही,सटेली,महेदपुर, आमागुहान, सहित अन्य ग्रामों में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामवासियों एवं बुद्धजीवी वर्ग से मुलाकात कर मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां एवं अनेक योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की।
श्रीमती शकुंतला नरेटी ने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नए आयाम की ओर अग्रसर है। हर क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है और सकारात्मक प्रयास किए जा रहे है, जिससे भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। मोदी ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर, महाकाल , हर घर तक नल जल योजना के माध्यम से जल पहुंचाना आदि ऐतिहासिक काम किए हैं।
श्रीमती शकुंतला नरेटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार से प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है और आने वाले समय में मोदी की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होकर प्रदेश की जनता ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य देवेन्द्र टेकाम, जनपद अध्यक्ष संतो दुग्गा भाजपा मंडल महामंत्री युसूआरदे भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बसन्ती यादव, रामलाल जैन, आनंद राणा, अशोक कुमार भास्कर एवं बूथ प्रभारी कार्यकर्ता भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता सदस्य मौजूद थे।