झांसी महानगर: पराविधिक स्वयं सेवकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

प्रमुख समाचार

झांसी 21 जुलाई 2023

पराविधिक स्वयंसेवकों (PLV)के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा लागू स्कीम ऑफ पैरा लीगल वालंटियर (रिवाइज्ड )एंड मॉड्यूल फॉर द ओरिएन्टेशन इंडक्शन रिफ्रेशर कोर्स फॉर ट्रैनिंग एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार पराविधिक स्वयं सेवकों की नियुक्ति के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुख्यालय हेतु एवं तहसील विधिक सेवा समिति मोंठ, तहसील गरौठा, मऊरानीपुर एवं टहरौली हेतु कुल 58 पी एल बी का चयन किया गया, माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा चयनित पराविधिक स्वयंसेवकों (PLV) को ओरियंटेशन इंडक्शन रिफ्रेशर कोर्स के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 17-7-2023 से 21-7-2023 तक दिया गया जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी के कार्यालय में श्री अजब सिंह DLSA झांसी द्वारा पराविधिक स्वयंसेवकों के उद्देश्य, कर्तव्य,कार्यप्रणाली ,आर्टिकल 39A, लीगल सर्विस अथॉरिटी एक्ट 1987 एंड नालसा रेगुलेशन ,चल अचल संपत्ति कानून, सेक्सुअल हैरेसमेंट एट वर्कप्लेस, दहेज प्रथा एक्ट 1961, क्रिमिनल लॉ ,एससी एसटी एक्ट ,महिला कानून आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई|
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पराविधिक स्वयंसेवक सुश्री प्रगति शर्मा, अग्रिम जैन, अंगराज कर्ण, नीलेश नामदेव, अनुभूति जैन ,एडवोकेट लक्ष्मी आजाद ,मंजू कदम, राहुल पटेल, रामा पहारिया ,रंजना रायकवार, पुष्पा रायकवार,सपना ,संगीता ,श्री रामजी शर्मा ,सुमन प्रजापति, स्वाति विश्वकर्मा , आकाश ,अभिराज भारद्वाज, अमित कुशवाहा, अनिल, अर्जुन प्रजापति ,अरविंद कुमार, नेहा गौतम ,पुष्पेंद्र ,राहुल ,रंजीत सिंह ,साजिद, सत्येंद्र ,सौरभ कंसेले, श्रद्धा शर्मा ,सूरज कोष्ठा, विनोद कुमार ,आकांक्षा निगम ऋतुराज ,मयंक पवानी आदि पराविधिक स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।

टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।