


झांसी दिनांक 21.07.2023
परिवहन विभाग, झाँसी द्वारा दिनांक 17.07.2023 से 31.07.2023 तक आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 21.07.2023 को संभागीय परिवहन कार्यालय में सेव लाइफ फाउण्डेशन के माध्यम से वाहन चालको को फस्ट रिस्पॉण्डर की ट्रेनिंग दी गयी। जिसमें लगभग 58 लोगो द्वारा प्रतिभाग किया गया।
सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के समय दी जाने वाले प्रथम उपचार के बारे में जागरुक किया गया। सेव लाइफ फाउण्डेशन के माध्यम से गुड समेरेटियन के बारे में पूर्ण जानकारी दी गयी व घायल को एक घण्टे के अन्दर (गोल्डन आवर) अस्पताल पहुचाने के बारे में भी अवगत कराया गया। अन्त में परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शपथ ग्रहण भी करायी गयी।
इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम हेमचन्द्र सिंह गौतम, संभागीय निरीक्षक (प्रावि०) चरन सिंह व संजय सिंह एवं समस्त कर्मचारी भी उपस्थित रहें। साथ ही को स्कूल वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें मानक के अनुरुप न होने पर 14 वाहनों के चालान करते हुये 04 वाहनों को निरुद्ध भी किया गया।
टीम मानवाधिकार मीडिया से ब्यूरो रिपोर्ट झांसी।