थाना छावनी पुलिस द्वारा गोद लिए गये प्राथमिक विद्यालय जितियापुर में लगाया गया बच्चों की क्लास, व लगाया गया आम का पौधा, स्कूल पर उपस्थित बच्चों सहित वहां सभी लोगों को किया गया पर्यावरण व वृक्षारोपण के बारे में जागरूक!

बस्ती

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना छावनी पुलिस द्वारा गोद लिए गये प्राथमिक विद्यालय जितियापुर में लगाया गया बच्चों की क्लास, व लगाया गया आम का पौधा, स्कूल पर उपस्थित बच्चों सहित वहां सभी लोगों को किया गया पर्यावरण व वृक्षारोपण के बारे में जागरूक!*

थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व ने आज दिनांक 21.07.2023 को गोद लिए गए प्राथमिक विद्यालय जितिया पुर पर जाकर वृक्षारोपण के कार्यक्रम में आम का पौधा लगाकर बच्चों को जागरूक किया गया कि बच्चों का हृदय अत्यंत ही कोमल होता है बचपन में बच्चे जो चीज देखते सुनते हैं उसी को सही अपने जीवन में आत्मसात करते हैं इसी के तहत बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को वृक्षारोपण के बारे में अच्छी अच्छी जानकारियां दी गई वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का सामान्य रूप से अभिप्राय है की  प्राकृतिक परिवेश जिसमें मानव अपना जीवन व्यतीत करता है हमारे आसपास के सभी तत्व जैसे वायु भूमि जल पेड़ पौधे  फल फूल  एवं जीव जंतु पक्षी समुद्र और उसके जीव आदि जो कुछ भी हमारे चारों ओर विद्यमान हैं वह पर्यावरण कहलाता है यही नहीं नदी झरने सागर पर्वत एवं जलवायु की सुक्ष्म तत्व भी पर्यावरण का निर्माण करते हैं यहां तक कि पृथ्वी को प्रकाश व ऊर्जा देने वाले सूर्यदेव व संपूर्ण ब्रह्मांड के आकाशीय पिंड भी पर्यावरण में ही आते हैं यह सभी तत्व हमारे जीवन अस्तित्व एवं विकास के लिए अनिवार्य है ईश्वर ने पर्यावरण की ऐसी अनूठी रचना इसलिए की थी ताकि समस्त प्राणी जगत सुनहरे ग्रह (पृथ्वी) पर सुख शांति पूर्वक रह सके ईश्वर ने पर्यावरण के विभिन्न अवयवों के बीच एक अद्भुत सामंजस्य व संतुलन की स्थापना की है परंतु कुछ वर्षों से मानव ने अपनी भोगपूर्ण लालसा की तृप्ति हेतु ईश्वरी व्यवस्था में बड़ी भारी मात्रा में छेड़छाड़ आरंभ कर दिया है इसका परिणाम यह हुआ है कि आज संवेदनशील पर्यावरणीय  संतुलन के पूर्ण रूप से नष्ट भ्रष्ट व दूषित हो जाने की विश्वव्यापी समस्या खड़ी हो गई है हमारे जीवन की प्रत्येक घटना व क्रियाकलाप पर्यावरण को प्रभावित करता है एक वृक्ष एक संकल्प की प्रेरणा देते हुए थानाध्यक्ष महोदय द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों को शपथ भी दिलाई ।