दो किलो 750 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

सोनभद्र,

शक्तिनगर(सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने 02 किलो 750 ग्राम नाजायज गाँजे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के कुशल निर्देशन व शक्तिनगर थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव मय हमराह उप निरीक्षक वंशराज यादव, हे0का0 त्रिभुवन चन्द्र, हे0का0 मो० ऐश खा, का0 सोनू कन्नौजिया थाना शक्तिनगर द्वारा दिनांक 26 जुलाई 2023 को समय 07.30 बजे अभियुक्त अकरम पुत्र नसीम, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर, उम्र लगभग 24 वर्ष को परसवार राजा रेलवे पुलिया के पास से बिना नम्बर प्लेट की दो पहिया गाड़ी यमहा R15 के हैण्डिल में टगे झोले में दो किलो 750 ग्राम अवैध नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-101/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, थाना शक्तिनगर, उप निरीक्षक वंशराज यादव, थाना शक्तिनगर, हे0का0 त्रिभुवन चन्द्र, थाना शक्तिनगर, हे0 का0 मो0 ऐश खां, थाना शक्तिनगर, का0 सोनू कन्नौजिया, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र शामिल रहें।