कांग्रेस जो कहती है वह करके दिखाती है :- दिग्विजय सिंह

प्रमुख समाचार

सैपुरा गांव में लगाया गया नारी सम्मान शिविर

पलेरा।। कांग्रेस जो बोलती है वही कार्य करती है। अब चुनाव आ रहे हैं तो बीजेपी सरकार द्वारा चार महीने पहले लाडली बहना योजना लाई जा रही है। 5 साल से बीजेपी सरकार को लाडली बहनों की कोई याद नहीं आई, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी। कांग्रेस द्वारा सरकार बनाने के पहले तैयारी पूरी कर ली गई है और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का मैनेजमेंट महिलाओं को 1500 प्रतिमाह एवं 500 में गैस सिलेंडर जरूर मिलेगा। यह बात ग्राम पंचायत सैपुरा में खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में नारी सम्मान योजना के तहत लगाए गए शिविर के दौरान जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने कही। बताया गया है कि खरगापुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पूर्व विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार नारी सम्मान योजना अंतर्गत शिविर लगाए जा रहे हैं। हजारों की संख्या में अब तक महिलाओं ने उपस्थित होकर कांग्रेस का समर्थन करते हुए मिशन 2023 को सफल बनाने की बात कही है। इसी क्रम में बीते गुरुवार को ग्राम पंचायत सैपुरा मे आयोजित शिविर के दौरान सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने अपने फार्म भरे। जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गौर ने‍ नारी सम्मान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा उठाए जा रहे कदमों को सार्थक बताते हुए सरकार आने के बाद इन घोषणाओं को तुरंत ही अमल में लाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद महिलाओं को अलग से फॉर्म नहीं भरना होंगे, इन्ही फॉर्म के आधार पर सम्मान निधि मिलेगी। महिलाओं को ₹500 में सिलेंडर और नारी सम्मान के लिए 1500 रुपए प्रतिमाह मिलेंगे । इस मौके पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अम्मू राजा ब्लॉक अध्यक्ष गौरव वर्मा संगठन महामंत्री रितिक रजक ब्लॉक सचिव जाहर राय मंगल पाल खेमचंद्र चढ़ार सहित तमाम लोग मौजूद रहे