सोनभद्र,

चोरी की स्कूटी में एक किलो 212 ग्राम नाजायज गांजा बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

पिपरी(सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस ने चोरी की स्कूटी में एक किलो 212 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल के निर्देशन में पिपरी थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रेनूकूट मय हमराह HC रमेश सिंह कुशवाहा, कांस्टेबल सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल आदर्श सिंह व कांस्टेबल रोहित सिंह रवाना होकर मुर्धवा तिराहे पर संदिग्ध वाहन व संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान दिनांक 26 जुलाई 2023 को रनटोला की तरफ एक स्कूटी सवार आता दिखाई जो पुलिस वालो को देखकर पीछे मुड़ कर भागना चाहा कि हमराहियान की मदद से मुर्धवा तिराहे से 20 मीटर की दूरी पर रनटोला मार्ग पर समय करीब 22.35 बजे पकड़ लिया गया। स्कूटी के कागजात मांगे गये तो नही दिखा सका कड़ाई से पूंछने पर अपना नाम राम कुमार गुप्ता पुत्र स्व० छोटेलाल गुप्ता निवासी वार्ड नं0-06 नगर पंचायत के पिछे तुर्रा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष तथा स्कूटी करीब एक बर्ष पहले मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से चोरी करके लाने तथा कूट रचित नम्बर UP64S-4061 की प्लेट लगी होना बताया। ई-चालान एप से इंजन नम्बर व चेंचस नम्बर को चेक किया गया तो स्कूटी का बास्तविक नम्बर MP66 S4051 पाया गया। बरामद स्कूटी की सीट के अन्दर से एक किलो 212 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 99/2023 धारा 411,420, 467, 468, 471 आईपीसी व 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीकृत कर अभियुक्त राम कुमार गुप्ता को गिरफ्तारी व वरामदगी के आधार पर रिमाण्ड हेतु मा० न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी रेनूकूट, HC रमेश सिंह कुशवाहा, हे0का0 आदर्श सिंह, का0 सुनील कुमार व का० रोहित सिंह शामिल रहें।

Back to top button