पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे मंत्री नन्दी

अभिषेक गुप्ता

– घर जाकर की भेंट वार्ता
– अभिवादन स्वीकार करते हुए सुख-दुख की हर घड़ी में साथ निभाने का किया वादा

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन की ताकत मानने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री व्यस्तता के बाद भी जब भी समय मिलता है, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के घर जाकर उनका हाल चाल लेना और भेंट वार्ता करना नहीं भूलते हैं। रविवार को मंत्री नन्दी ने मीरापुर, करैलाबाग एरिया में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के घर जाकर भेंट वार्ता की।
मंत्री नन्दी करैलाबाग कॉलोनी में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्य श्रीमती छाया देवी के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने छाया देवी के साथ ही परिवार के सदस्यों व स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मंत्री नन्दी ने शास्त्रीनगर में मीरापुर मण्डल मंत्री श्रीमती अल्का सक्सेना, मीरापुर महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती रेखा कनौजिया, मीरापुर में बर्फ फैक्ट्री वाली रोड पर श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, श्रीमती मंजूसा सिंह और श्रीमती कंचन सिंह जी के घर जाकर भेंट वार्ता किया। मंत्री नन्दी ने लाउदर रोड निवासी डॉ. दीपक अग्रवाल और जार्ज टाउन में दिनेश त्रिपाठी के घर जाकर भेंट वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम नौ वर्ष की उपलब्धियों से अवगत कराया।