महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता जिन्दल के कार्यालय पर मिशन मोदी की बैठक हुई सम्पन्न

लखनऊ

शमशाद सिद्दीकी

इंदिरा नगर(लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के थाना क्षेत्र इंदिरा नगर में दिनाक 30/07/2023 को मिशन मोदी की बैठक महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ममता जिन्दल के कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इसमें मिशन मोदी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल ने बताया कि मिशन आयाम टोली के बारे में विस्तार से बताया वार्ड अध्यक्षों के इस सम्मेलन में वार्ड प्रभारी रजनीश अवस्थी (सरोजनीनगर- द्वितीय) व शीतला देवी वार्ड अध्यक्ष, सुमित बाजपेई व चित्रगुप्त नगर वार्ड के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह व महानगर के लखनऊ के अन्य वार्डो के वार्ड अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इसमें अरविन्दकुमार त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता न वार्ड अध्यक्षों को बताया हमे सरकार की योजनाओं को समूह बनाकर जन-जन तक पहुँचाना है। एवं दीपमाला ने बताया कि महिलाओं को मिशन मोदी जोड़कर देश के विकास के लिए नया एक आयाम बना सकते हैं। इसमे बताया गया कि मोदी के जन्मदिन पर हर कार्यकर्ता को एक वृक्ष लगाना है।