प्रमुख समाचार

पीड़ित परिवार को समाजसेवी आकाश यादव ने अपने परिवार ट्रस्ट से की आर्थिक मदद

अश्वनी सिंह यादव

पुरवा उन्नाव। पुरवा तहसील के क्षेत्र गॉव सहरावा के मजरा उमर्रा में 9जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से राजेन्द्र रावत की पत्नी गीता की मौके पर मौत हो गयी थीं।औऱ किरन पत्नी केशव व अन्य घायलों को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं।साथ ही घटना के दौरान 22बकरी सहित अन्य जानवरों की मौत औऱ कुछ घायल भी हो गए थे। वही 30 जुलाई 2023 को समाजसेवी आकाश यादव गॉव उमर्रा पहुँच कर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी तथा यथा संभव अपने परिवार ट्रस्ट कोष से उनके पति राजेन्द्र प्रसाद को आर्थिक सहायता प्रदान की।

Back to top button