टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी के निवास पर लगा जनता दरबार,विधानसभा वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर किया समाधान

प्रमुख समाचार

टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी के निवास पर लगा जनता दरबार,विधानसभा वासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर किया समाधान

टीकमगढ़। मगंलवार के दिन नगर के राजमहल स्थित विधायक निवास पर जनता की समस्याओं से रूबरू होने के लिए विधायक राकेश गिरी ने जनता दरबार लगाया। जिसमें विधायक द्वारा सुबह से ही विधानसभा के दूरदराज हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं शेष समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक राकेश गिरी द्वारा उनके निज निवास पर प्रतिदिन जनता दरबार लगाकर विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया जाता है