नागहुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़

दुर्गुकोंदल। विकासखंड दुर्गुकोंदल के प्राशा व माशा नागहुर में वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार दुबे रहे। इस अवसर उन्होंने कहा की पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देती बल्की जिंदगी देती है। पेड़ के बिना कोई भी जीव जीवित नहीं रह सकता। पर्यावरण संतुलन के लिए पेड़-पौधे, जीव-जंतु एक दूसरे से जुड़े हुए है। स्कूली बच्चों से कहा हर साल आप सब दो-दो पेड़ अवश्य लगाए और इसका संरक्षण, संवर्धन कर पेड़ बनाये, ये वृक्षारोपण जो कर रहे है वह अपने आने वाले पीढ़ी के लिए है। जो पेड़ पूर्वजों ने लगाए थे जिसका हम आक्सीजन, लकड़ी, फल हम ले रहे है। कार्यक्रम का आयोजक गोड़ी धर्माचार्य शेरसिंह आंचला ने कहा पौधों को लगाकर छोड़ नहीं देना है, देखरेख करना है, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान, सुमंत सिन्हा, प्रधानपाठक मोहन ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री डिकेश खापर्डे, शिक्षक मनोज पांडेय, धन्नूराम पदमाकर, चैतराम तारेंद्र, अजय नरेटी, अरविंद कोमरे, दिनेश भुआर्य आदि उपस्थित थे।