लालगंज पुलिस द्वारा 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार!

बस्ती

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*लालगंज पुलिस द्वारा 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार!*

थानाध्यक्ष लालगंज जितेंन्द्र सिंह मय पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 03.08.2023 को ग्राम पंखोबारी थाना लालगंज जनपद बस्ती के पास से अभियुक्ता बिंद्रावती पत्नी मुनारे निवासी ग्राम पंखोबारी थाना लालगंज जनपद बस्ती को 1100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में थाना लालगंज पर मु0अ0स0-230/2023 धारा 8/20 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्ता को माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण –*
1.  बिंद्रावती पत्नी मुनारे निवासी ग्राम पंखोबारी थाना लालगंज जनपद बस्ती।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1. थानाध्यक्ष लालगंज श्री जितेंन्द्र सिंह जनपद बस्ती।
2. उपनिरीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार  थाना लालगंज जनपद बस्ती।
3.म0आ0 कल्पना रावत, म0आ0 सुलेखा राजभर थाना लालगंज जनपद बस्ती।