प्रमुख समाचार

झारखंड के रांची रीम्स का स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराया

झारखंड के रांची रीम्स का स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराया

मो० मुमताज

ईलाज में लापरवाही होने के कारण चंदवा के बिहारी यादव की मौत

रांची। लातेहार जिले की चंदवा थाना अंतर्गत ग्राम कामता के टोला परसाही निवासी बिहारी यादव को चंदवा सीएचसी से आज रिम्स (रांची) रेफर किया गया था। मृतक के भाई शंकर यादव ने बताया कि इसे चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 108 एम्बुलेंस से रीम्स भेजा गया, साथ में मै भी था, 108 एम्बुलेंस करीब डेढ़ बजे दिन में बिहारी यादव को लेकर रीम्स पहुंचा, यहां घंटों जांच कराया गया, करीब पांच बजे से इसे सलाईन चढ़ाया जाने लगा और शाम सात बजे इसकी सांस टुट गई। मृतक बिहारी यादव को पेट में तकलीफ़ थी। शंकर यादव ने बताया कि कई जांच रिपोर्ट साथ में था। लातेहार माकपा के वरिष्ठ नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अयुब खान ने कहा है कि ईलाज शुरू होने में घंटों देरी हुई है, रिम्स पहुंचते ही ईलाज शुरू कर दिया जाता तो बिहारी यादव की मौत नहीं होती। बिहारी यादव को दिक्कत पेट में था। पर्ची कटवाने और जांच करवाने में दो घंटा से अधिक समय लग गया तबतक मरीज का ईलाज रूका रहा।
इस घटना से यह प्रतीत होता है कि रिम्स की स्वास्थ्य व्यवस्था पुरी तरह से लचर है।

Back to top button