
झारखंड मुक्ति मोर्चा की शानदार जीत पर मनाया गया जश्न
मो० मुमताज
लातेहार। डुमरी विधानसभा में झारखंड मुक्ति मोर्चा की शानदार जीत पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने चंदवा के इंदिरा गांधी चौक पर इकट्ठा होकर जमकर आतिशबाजी कर जश्न मनाया एवं मिठाइयां बांटी। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शीतमोहन मुंडा, जिला संगठन सचिव सुमन सुनील सोरेन, जेएमएम नेता नौशाद अंसारी,प्रखंड सचिव मो० इजहार, प्रखंड उपाध्यक्ष मो० सरफराज , बबलू राही, ब्रह्मदेव प्रजापति, महबूब अंसारी, सेराज अंसारी, मासूम खान, मो० सोनू, सज्जाद अंसारी, महफूज अंसारी, मुनाफत अंसारी, अमन अंसारी, राजेंद्र प्रजापति, प्रमोद गंझु,धनराज यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।