महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

प्रमुख समाचार

प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार ( शिवराज सिंह चौहान)

मोदी सरकार की योजनाएं घर-घर लेकर जाएं ( शिवराज सिंह चौहान)

महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का किया स्वागत — अभिषेक गुप्ता, प्रयागराज मंडल 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी का प्रयागराज एयरपोर्ट आगमन पर भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने उन्हें अंग वस्त्रम पहनकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी लखनऊ से यहां पर आए और करीब डेढ़ घंटा कार्यकर्ताओं के साथ रहे और भोजन किया तत्पश्चात  भोपाल के लिए रवाना हुए इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार के जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता समन्वय बनाकर संगठन के कार्यों को धरातल पर उतारे और मोदी सरकार की योजनाओं को घर-घर ले जाएं उन्होंने कहा आने वाले लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मुकाबला कोई  नहीं कर पाएगा और तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी की सरकार बनेगी 

     स्वागत करने वालों में विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, जिला अध्यक्ष गंगा पार ,कविता सिंह पटेल, पुष्पराज सिंह,  राकेश, आनंद ,प्रशांत शुक्ला, राजेश केसरवानी, नवीन शुक्ला, संजीव जायसवाल,रोहित जायसवाल, आदि रहे