नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन

रायबरेली
Share News

महराजगंज रायबरेली। शुक्रवार को ब्लाक परिसर में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं जिला पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह भारतीय जनता पार्टी द्वारा
किया गया। सभी को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने आए हुए सभी प्रधानों क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों का आभार प्रकट किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से बछरावां विधायक राम नरेश रावत, उपजिलाधिकारी सविता यादव, ब्लाक प्रमुख राजकुमार पासी, विकासखंड अधिकारी, जिला महामंत्री शरद सिंह, निवर्तमान ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, जीबी सिंह, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, दीपू चौधरी, ऋषि सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष अमावा, अरुण सिंह प्रधान संघ अध्यक्ष महराजगंज, सरोज रावत, शक्ति रस्तोगी मंडल उपाध्यक्ष, अरुण रावत, प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह, प्रधान अतिकांत द्विवेदी, रिंकू चौधरी, प्रधान रमेश मौर्य, उमेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।